कोटद्वार : जल निगम कॉलोनी व हरसिंहपुर चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार : दिनांक 19.06.2026 को कोटद्वार निवासी प्रदीप कुकरेती द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 03.06.2026 से उनका घर बंद था तथा वापस आने पर उन्होंने पाया कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं और अज्ञात चोर घर से घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-140/2026, धारा-305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 21.06.2026 को कोटद्वार निवाली- अजय बेलवाल,अधिशासी अभियंता,जल निगम द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि जल निगम कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर दी है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-141/2026, धारा-305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत जल निगम कॉलोनी एवं हरसिंहपुर बालासौड़ में हुई नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए थे। 

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, पतारसी-सुरागरसी तथा तकनीकी एवं सर्विलांस माध्यमों से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। 

पुलिस टीम द्वारा लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। फुटेज के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों की गतिविधियां प्रकाश में आईं। इसके पश्चात पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 23.06.2026 को दोनों चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 04 अभियुक्तों 1.प्रमिन्द्र उर्फ पप्पी, 2.-अमन कुमार,3-सुरेन्द्र उर्फ सनम,4-तस्लीम अहमद उर्फ काला को गिरफ्तार किया तथा 02 विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया लाखों रुपये मूल्य का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

1. प्रमिन्द्र उर्फ (उम्र 19 वर्ष) पप्पी पुत्र मुकेश कुमार, निवासी -जसवत रेस्टोरेंट कोड़िया के पास, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल

2. अमन कुमार (उम्र 20 वर्ष) पुत्र संतु सिंह, निवासी सूर्या नगर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल 

3. सुरेन्द्र उर्फ सनम (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राजकुमार, निवासी सजवान कॉलोनी, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल

4. तस्लीम अहमद उर्फ काला (उम्र 50 वर्ष) पुत्र भूरा, निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)

5. विधि-विवादित किशोर – 02

 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-140/2026, धारा-305(ए) बीएनएस

2. मु0अ0सं0-141/2026, धारा-305(ए), 331(4) बीएनएस

 

मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 से बरामद मालः-

01 रोलेक्स कंपनी की घड़ी (अनुमानित कीमत लगभग ₹2.5 लाख)

01 इन्वर्टर

01 बैटरी

02 गैस सिलेंडर

01 एलसीडी

उक्त मुकदमे में धारा 331(4), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 से बरामद मालः-

• 02 पंखे मय पंखुड़ी

• 01 इंडक्शन

• 01 प्रेस

उक्त मुकदमे में भी धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue Jun 23 , 2026
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर लगेगा भारी जुर्माना जनता की सुविधा सर्वाेपरि, विकास कार्यों में नहीं होगी किसी प्रकार की ढिलाई-डीएम परियोजना समन्वय समिति की अहम बैठक, 14 एजेंसियों के प्रस्तावों की समीक्षा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!