केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन

  • नशे के खिलाफ नाटक ‘पुनर्वास की आस’ और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
  • यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण’ विषय पर केंद्रित रहा

नैनीताल : केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन’, ‘ग्रामीण अभियान’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर आधारित दो दिवसीय एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और अभियानों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गईं। छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजना, सचिन, हर्षित, रूप, हिमानी, योगेश और नितिन ने सही उत्तर देकर आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए।

चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में गोस्वामी सरस्वती विद्या मंदिर (बालिका वर्ग): नेहा शाह ने प्रथम, शुभांगी ने द्वितीय तथा साक्षी विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘विकसित भारत’ विषय (बालक वर्ग): हर्षित सैनी ने प्रथम, बिलाल ने द्वितीय एवं फैजान ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सत्य बिष्ट ने प्रथम, महक बिष्ट ने द्वितीय और रचना मेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रतिभाओं और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं – निधि डबल, तमन्ना बिष्ट और अंजली पांडे – ने कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुरपा ताल के कलाकारों ने भी पारंपरिक कुमाऊनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश रहा। वहीं केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल के कलाकारों ने ‘पुनर्वास की आस’ नामक नाटक का भावुक और प्रभावी मंचन कर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कालाढूंगी की चिकित्सक डॉ. प्रियंका कांडपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- “नशा एक बीमारी है। इससे दूर रहकर ही हम सही मायनों में देश की सेवा कर सकते हैं और समाज को एक सशक्त, स्वस्थ एवं ऊर्जावान मानव संसाधन प्रदान कर सकते हैं।”

इस आउटरीच कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं और छात्राओं को न केवल सरकार की दूरगामी योजनाओं से जोड़ा, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट

Thu Jul 30 , 2026
अस्वच्छ परिस्थितियों में हो रहा था सॉस निर्माण, आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले; अग्रिम आदेश तक उत्पादन, संग्रहण और बिक्री पर रोक रुड़की : जनपद में लगातार मिल रही शिकायतों और बाजारों में बिना लेबल की सॉस की बिक्री की सूचनाओं के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रुड़की के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!