पौड़ी में 9-10 सितंबर को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए चयन ट्रायल्स

पौड़ी : वर्ष 2026-27 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न खेलों के जनपदीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। चयन ट्रायल्स के माध्यम से उदीयमान एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 
 
जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन 09 एवं 10 सितंबर, 2026 को रांसी स्टेडियम, पौड़ी में किया जाएगा। इसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट खेलों के लिए बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। संबंधित खेलों में निर्धारित मानकों के अनुसार खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं खेल कौशल का परीक्षण कर चयन किया जाएगा। 
 
चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 01 जुलाई, 2026 को 12 वर्ष से कम तथा 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागियों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचनाएं भरकर पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र तथा उत्तीर्ण की गई कक्षा का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

जनपदीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ चयन स्थल पर उपस्थित होकर ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला क्रीड़ा कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Sat Sep 5 , 2026
  देहरादून। रेडियंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ (RIMS), देहरादून का 12वाँ फाउंडर्स डे – Éclat 2026 होटल एन जे पोर्टिको, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। ​कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!