उत्तराखण्ड में बदला मौसम, 8 जिलों में यलो अलर्ट

देहरादून : उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौर देखने को मिल रहे हैं। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

 

दून में कई इलाकों में हुई तेज बारिश

देहरादून में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सबसे अधिक 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मालदेवता, मसूरी और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हुई।

शाम के समय दून में मौसम ने फिर करवट बदली। घने बादलों के बीच गरज-चमक के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी कमी महसूस की गई।

 

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यलो अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर और अधिक देखने को मिल सकता है।

 

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Wed Oct 7 , 2026
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर रात 4.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप 6 अक्टूबर की रात 10:23:13 बजे आया। इसकी गहराई 13 किलोमीटर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!