बदरीनाथ सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं पत्रकार मेघा बहुगुणा, सियासी हलकों में चर्चाएं तेज

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराखंड की पत्रकारिता के पुरोधा रामप्रसाद बहुगुणा की पोती हैं मेघा; 2027 के विधानसभा चुनाव में संभावित दावेदारी से बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी बीच बदरीनाथ विधानसभा सीट से पत्रकार मेघा बहुगुणा के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाओं ने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मेघा बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराखंड की पत्रकारिता के पुरोधा रहे रामप्रसाद बहुगुणा की पोती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और राजनीतिक गलियारों में भी उनकी अच्छी पहचान मानी जाती है। विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं से उनके संपर्क और संवाद को भी उनकी राजनीतिक चर्चा का एक आधार माना जा रहा है।

यदि मेघा बहुगुणा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ सीट से अपनी दावेदारी पेश करती हैं तो इस सीट पर चुनावी मुकाबले के नए आयाम देखने को मिल सकते हैं। उनकी संभावित एंट्री से राजनीतिक दलों की रणनीतियों और चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा तेज होना स्वाभाविक है।

फिलहाल मेघा बहुगुणा की चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अब देखना होगा कि यह चर्चा महज राजनीतिक गलियारों तक सीमित रहती है या आने वाले समय में वह वास्तव में चुनावी राजनीति में कदम रखती हैं। इतना तय है कि बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 2027 का चुनाव कई नए राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते चर्चा में रह सकता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!