दो बाइकों की चपेट में आई महिला, उपचार के दौरान मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर चीता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती, संजय कॉलोनी पटेलनगर, पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

Thu Nov 12 , 2026
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया गैरसैंण/ देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!