खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश

ज्योतिर्मठ : ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में विकास और व्यवस्थाओं की भारी अनदेखी महिलाओं की जान पर भारी पड़ रही है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगीधारा के समीप दो साल पहले हुई सड़क कटिंग ने दशकों पुराने पुश्तैनी रास्ते को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। आलम यह है कि शशि देवी, आशा देवी और शांति देवी जैसी दर्जनों महिलाएं जान जोखिम में डालकर रोजाना जंगल से घास का भारी बोझ लेकर इसी खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर हैं; स्थिति इतनी भयावह है कि महिलाओं को पहले अपने घास के गट्ठर को ऊपर से नीचे सड़क पर फेंकना पड़ता है और फिर मौत को मात देते हुए खुद चट्टान से नीचे उतरना पड़ता है। बीआरओ और स्थानीय प्रशासन की इस घोर लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, क्योंकि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न तो सुरक्षा दीवार बनी और न ही रास्ते का पुनर्निर्माण हुआ। हालांकि, अब उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जल्द बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय महिलाओं के लिए हर गुजरता दिन एक नई अग्निपरीक्षा बना हुआ है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया

Mon Apr 6 , 2026
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में लापता हुई एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2026 को वादी ने कोतवाली कोटद्वार में […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!