कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 144 चालान

कोटद्वार : जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस द्वारा सघन यातायात चेकिंग अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान 06 वाहन चालक (कोटद्वार–05, यातायात कोटद्वार–01) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी वाहनों को तत्काल सीज करते हुए संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 52 वाहन चालकों (कोटद्वार–21, श्रीनगर–19, लक्ष्मणझूला–09, सतपुली–02, लैंसडाउन–01) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

जनपदभर में चलाए गए अभियान के तहत कुल 144 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए गए, जिससे यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की सख्ती स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 4 होटल संचालकों पर जुर्माना

Fri Apr 17 , 2026
पौड़ी : जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!