देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

देहरादून : बसंत विहार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवारों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को हरबंसवाला बैरियर पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बैरियर तोड़कर टी-स्टेट की ओर भाग निकले।

पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान 37 वर्षीय अब्दुला निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज सलमानी (33) वर्तमान में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Sun Apr 26 , 2026
पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने जिला कार्यालय के निकट स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देश दिये […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!