आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

गोपेश्वर (चमोली)। संसद में महिला आरक्षण बिल को रोके जाने के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने गोपेश्वर में आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर इसे रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से देश की महिलाओं में भारी रोष है और यह महिला सशक्तिकरण को बाधित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पारित होता तो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिलता। इससे नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती और समाज में उनकी स्थिति और मजबूत होती।

रैली में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों और सशक्तिकरण के समर्थन में आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर मिलना चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल टम्टा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह नेगी, आशा नेगी, सरोजनी भंडारी, मधु रावत, विजया बरमोला, हेमा तिवारी, दीपा देवी, नीरजा देवी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रम्माण : परंपरा, आस्था और लोकनाट्य का जीवंत संगम

Mon Apr 27 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति में कुछ परंपराएं केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामूहिक स्मृति और पहचान का हिस्सा भी हैं। चमोली जिले के सलूड-डूंगरा में आयोजित रम्माण ऐसा ही एक अद्वितीय सांस्कृतिक आयोजन है, जो हर वर्ष न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!