पौड़ी गढ़वाल : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

थलीसैंण : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और अन्य छात्राएं भी प्रेरित हों। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से उच्च शिक्षा की तैयारी को लेकर संवाद किया और उन्हें निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बेटियों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखने की अपील की गयी। 

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरुकता और उत्साह बढ़े। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दीपक प्रताप, कानूनगो जयप्रकाश शाह, सुपरवाइजर पूजा रावत, पटवारी हरेंद्र चौहान सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योति विद्यालय के शाश्वत और तेजस साह ने किया विद्यालय का नाम रोशन

Thu Apr 30 , 2026
ज्योतिर्मठ । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘ज्योति विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज’ के छात्र-छात्राओं ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (ISC) सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्र के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!