कोटद्वार : देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति ने सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया 16वां स्थापना दिवस

कोटद्वार : देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति, कोटद्वार द्वारा आज अपना 16वां स्थापना दिवस शिव शक्ति मंदिर, पदमपुर मोटाढांक के प्रांगण में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने की। इस अवसर पर समाजसेवी सेवानिवृत्त भारत सिंह नेगी मुख्य अतिथि तथा संस्कृत भारती के मंडल अध्यक्ष डॉ. रमाकांत कुकरेती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक स्वस्ति वाचन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कुमारी प्रीति एवं साक्षी ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कुमारी प्रति और साक्षी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैडल एवं सम्मान राशि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर गेप्स संस्था के संगठन मंत्री एवं योग शिक्षक नंदन सिंह नेगी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योगाभ्यासों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भारत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के कार्य राष्ट्रीय भावना से प्रेरित हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की प्राचीनतम परंपरा है तथा वैश्विक शांति की स्थापना में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार पर बल दिया।

इस अवसर पर इंजीनियर जगत सिंह नेगी, मनमोहन काला, अनुराग कंडवाल, रेखा ध्यानी एवं डॉ. रमाकांत कुकरेती सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रोशन लाल कुकरेती के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हालांकि अस्वस्थता के कारण उनकी अनुपस्थिति में सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह मनमोहन काला के माध्यम से उन्हें प्रेषित करने का निर्णय लिया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन आर.बी. कंडवाल द्वारा किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमनगर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, एक दरोगा व एएसआई लाइन हाजिर

Sat May 2 , 2026
देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल कार्रवाई करते […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!