एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्था के साथ सीसीटीवी मॉनिटरिंग और चालान प्रक्रिया का लिया जायजा

टिहरी। जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस एवं होमगार्ड कार्मिक ड्यूटी पर उपस्थित मिले, जबकि अभिलेखों और रिकॉर्ड के रख-रखाव की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कंट्रोल रूम की सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। कंट्रोल रूम से कुल 87 इंस्टॉल्ड कैमरों के माध्यम से मुनिकीरेती, चंबा, बौराड़ी, नरेंद्रनगर एवं नई टिहरी क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही थी। उन्होंने मॉनिटरिंग के साथ-साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही चालान कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए सतर्कता और त्वरित निगरानी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान कांस्टेबल स्वाति, कांस्टेबल निधि सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश

Fri May 8 , 2026
टिेहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने आज शुक्रवार को नई टिेहरी में स्थापित  वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!