हरिद्वार : STF ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार नशीली कैप्सूल बरामद

मंगलौर : उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो HF Deluxe बाइक भी कब्जे में ली, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।

जांच में बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का पाया गया। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों में फारुख निवासी बहादराबाद की पहचान हुई है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

उत्तराखण्ड STF का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया CHC सतपुली का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जतायी नाराजगी

Thu May 14 , 2026
सतपुली : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सीय व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का विस्तृत जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!