70 नाली में लहलहा रही थी नशे की फसल, पुलिस ने जड़ से उखाड़ी

  • अवैध भांग की खेती पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ में नशे के बढ़ते खतरे के बीच चमोली पुलिस ने अब नशे की जड़ पर वार शुरू कर दिया है। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के रामपुर तोक में करीब 70 नाली भूमि पर बड़े पैमाने पर की जा रही भांग की खेती का पता चलने के बाद पुलिस और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल नष्ट कर दी।

खेतों में उगी भांग की फसल को नष्ट करने के साथ टीम ने आसपास के इलाकों में भी जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों को साफ शब्दों में चेताया कि अवैध रूप से भांग उगाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में एसओजी, चैकी देवाल, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने रामपुर तोक और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खेती चिन्हित की और मौके पर ही फसल नष्ट कराई।

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को भांग के नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिस ने आसपास उगी जंगली भांग को भी हटाने और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से अभियान चलाने की अपील की। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए परिवार और गांव स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र बुटोला ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। कार्रवाई में चैकी प्रभारी देवाल राकेश डिमरी, कांस्टेबल सलमान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : SIR के कारण 8 लाख से ज्यादा वोटर्स घटे, जुड़े नए वोटर्स

Mon Oct 5 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। फाइनल सूची के मुताबिक प्रदेश में अब कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता दर्ज हैं। SIR से पहले यह संख्या 79 लाख 60 हजार 762 थी। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!