थराली का ऐतिहासिक कपूर गली भवन भीषण आग में खाक

थराली (चमोली)। थराली नगर में भीषण अग्निकांड में करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कपूर गली भवन जलकर राख हो गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे भवन से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन संकरी गलियों और सड़क से दूर होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरा भवन जल चुका था। घटना के समय भवन में रह रहे मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मजदूरों का घरेलू सामान और अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई।

स्थानीय व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि कपूर गली भवन थराली की ऐतिहासिक पहचान माना जाता था। पुराने समय में यहां ट्रेजरी समेत बाजार की प्रमुख गतिविधियां संचालित होती थीं। नए पुल के निर्माण के बाद बाजार दूसरी ओर स्थानांतरित हो गया और भवन धीरे-धीरे वीरान हो गया था।

घटना की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी समारोह के बीच हाईवोल्टेज हंगामा, दूल्हे राजा की खुली पोल, बैंकट हॉल पहुंची पुरानी मोहब्बत

Fri May 15 , 2026
रूडकी/हरिद्वार : रुड़की में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंकट हॉल पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर प्यार, निकाह और तलाक के नाम पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। हंगामा इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!