मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

  • महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है अमूल्य निधि – मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश

Thu Apr 30 , 2026
कोटद्वार : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा शशिधर भट्ट खेल स्टेडियम, कोटद्वार का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में खेल सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण कार्यों, हॉस्टल एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से जायज़ा लिया गया। इस दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!