विश्व रक्तदाता दिवस पर आधारशिला रक्तदान समूह को मिला विशेष सम्मान

कोटद्वार : जब किसी अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, तब एक स्वैच्छिक रक्तदाता उसके लिए देवदूत बनकर सामने आता है। इसी मानवीय सेवा और जीवन बचाने के संकल्प को समर्पित 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट (देहरादून) एवं परिवर्तन ब्लड सेंटर ऋषिकेश द्वारा विभिन्न रक्तदानी संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोटद्वार के आधारशिला रक्तदान समूह को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

हिमालयन हॉस्पिटल के डीन डाॅ. ए. शरीफ, ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डाॅ. दुष्यंत सिंह गौड़ तथा डाॅ. यशस्वी धीमान द्वारा आधारशिला रक्तदान समूह के प्रतिनिधियों दलजीत सिंह, प्रदीप बडोला, याशिका जखवाल एवं उत्कर्ष नेगी को सम्मानित किया गया। वहीं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश द्वारा भी संस्था के संचालक अमन रंधावा के हाथों से आधारशिला टीम को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर हिमालयन हॉस्पिटल के डीन डाॅ. ए. शरीफ़ और परिवर्तन ब्लड सेंटर के अमन रंधावा ने कहा कि आधारशिला रक्तदान समूह ने कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान को एक जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य किया है। समूह की सक्रियता और सेवा भावना के कारण आज अनेक जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आधारशिला रक्तदान समूह पिछले कई वर्षों से निरंतर रक्तदान जागरूकता अभियान चला रहा है। समूह ने हिमालयन हॉस्पिटल, एम्स ऋषिकेश, इन्द्रेश हॉस्पिटल तथा परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर सहित विभिन्न संस्थानों के सहयोग से  100 से अधिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कराया है। केवल पिछले 5-6 वर्षों में ही लगभग 40 से 45 रक्तदान शिविर आयोजित कर हजारों यूनिट रक्त एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

समूह केवल शिविरों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त उपलब्ध कराने के लिए चौबीसों घंटे प्रयासरत रहता है। कोटद्वार के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर और अन्य उत्तर भारत क्षेत्रों में भी रक्त की आवश्यकता होने पर समूह के सदस्य तत्काल सहयोग के लिए आगे आते हैं।

आज आधारशिला रक्तदान समूह से लगभग 700 स्वैच्छिक रक्तदाता जुड़े हुए हैं, जो निस्वार्थ भाव से समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। यह समूह इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि समाज के लोग एकजुट होकर सेवा का संकल्प लें, तो अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आधारशिला रक्तदान समूह के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए युवाओं से रक्तदान के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

Wed Jun 17 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के साथ राजकीय बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की तैनाती, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!