एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर की लंढौरा में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, अस्पतालों पर जुर्माना

लंढौरा : अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. रमेश कुंवर द्वारा प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ लंढौरा क्षेत्र स्थित भारत हैल्थ केयर, सुपर हैल्थ केयर, निर्मला मैटरनिटी होम, ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंडियन नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण में एसीएमओ रमेश कुंवर ने पाया कि चिकित्सालयों में बिना चिकित्सको एवं प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ के मरीजों की देखभाल की जा रही है और उनका संचालन भी नियम विरुद्ध हो रहा है। साथ ही डिलीवरी भी की जा रही है। इसके अलावा चिकित्सालय संचालन हेतु आवश्यक मानकों जैसे मेडिकल वेस्ट निस्तारण एवं अग्निशमन सम्बंधित नियमों का पालन भी नहीं पाया गया। जिस कारण उक्त चिकित्सालयों पर नैदानिक स्थापना अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक चिकित्सालय पर 50,000 से 1,00,000 तक का आर्थिक दंड निर्धारित करते हुए चिकित्सालय के पंजीकरण एवं आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। वहीं ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे, जिस कारण अल्ट्रासाउंड कमरा सील कर दिया गया। पीसीपीएन डीएटी एक्ट के अनुसार अस्पताल पर कार्यवाही की जाएगी। निरिक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. रमेश कुंवर के साथ ही डॉ. हेमंत खरकवाल, अवनीश कुमार व पुलिस विभाग से महेश चंद, दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता सूची अपडेट कराने का मौका, पौड़ी प्रशासन ने जारी की संपर्क सूची

Wed May 20 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में नागरिकों और मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी तहसीलों में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!