बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इससे पहले सुबह उन्होंने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए।

बदरीनाथ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अभिनेत्री का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।
दर्शन के बाद रानी मुखर्जी ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक आभा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की ओर से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
इस दौरान प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, योगंबर नेगी, राहुल नेगी, वैभव उनियाल, राकेश झिंक्वाण और विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार की उत्तराखंड में संस्कृत क्रांति की तैयारी, 13 जिलों के गांवों से चारधाम तक गूंजेगी देववाणी

Sat Oct 10 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में संस्कृत भाषा को जनजीवन से जोड़ने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श संस्कृत ग्रामों में केवल पर्व, उत्सव या विशेष कार्यक्रमों के दौरान ही संस्कृत से जुड़ी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!