बदरीनाथ हाइवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर चमोली में कुहेड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार तीर्थयात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं। वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कुहेड के पास एक यात्री कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद चमोली कोतवाली से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली भेजा गया है। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 08 टीए 1552), जो हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। वाहन चालक दलीप कुमार सिंह (निवासी गोविंदपुर बाजितपुर) बताया गया है। वाहन में सवार तीर्थयात्रियों में डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा (निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार) शामिल थे। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल की मानसी रतूड़ी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Sun Apr 26 , 2026
पौड़ी : गढ़वाल के पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो आज हर युवा, खासकर पहाड़ […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!