रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में बसों में मुफ्त यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर शत-प्रतिशत किराया माफ करने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिलाएं रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के भीतर निगम की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।

मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। दो दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से खासतौर पर उन महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल करती हैं।

परिवहन निगम के खर्च की सरकार करेगी भरपाई

शासनादेश में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी तरह की परेशानी न हो।

राज्य सरकार ने इस निर्णय को महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर महिलाओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए लिया गया यह फैसला प्रदेश की बहनों के लिए आर्थिक राहत के साथ सुरक्षित और सुगम परिवहन की सुविधा भी सुनिश्चित करेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में बी.एससी. योग में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Thu Aug 20 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिपार्टमेंट ऑफ योगिक साइंस के अंतर्गत बी.एससी. योग (Bachelor of Science in Yoga) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।   विश्वविद्यालय द्वारा संचालित यह चार वर्षीय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!