पौड़ी गढ़वाल : सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई

पौड़ी : सोशल मीडिया पर 8 नवंबर को श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
 
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों के व्यक्तियों मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
 
पौड़ी पुलिस की अपील
 
पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों को बातचीत एवं आपसी सहमति से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न करें।
 
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस निरंतर तत्पर है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आंदोलन के अमर शहीदों को किया नमन

Tue Nov 10 , 2026
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए उनके संघर्ष, त्याग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!