पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी

  • श्री शिव महापुराण कथा के दसवें दिन बोले कथा व्यास, प्रकृति की रक्षा और जरूरतमंद की सहायता को बताया सच्ची शिव आराधना

देहरादून। धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में चल रहे श्री शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ के दसवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उनके सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश से भी जोड़ा गया। कथा व्यास एवं शिव आराधक आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि भक्तों और समाज के कल्याण के लिए पर्यावरण संरक्षण, समभाव, सामाजिक समरसता और सभी के प्रति समानता का भाव रखना ही भगवान शिव का मूल संदेश है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव सरलता, सहजता, त्याग और सर्वकल्याण के श्रेष्ठ देव हैं। शिव का स्वरूप मनुष्य को प्रकृति के प्रति सम्मान, सभी जीव-जंतुओं के प्रति करुणा तथा समाज में बिना किसी भेदभाव के समानता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि शिव महापुराण की कथा को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि इसके संदेश को अपने आचरण और जीवनशैली में भी उतारें।

जल, वायु और जीव-जंतुओं की रक्षा भी शिव आराधना

आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि जल, वायु, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की रक्षा करना भी शिव आराधना का महत्वपूर्ण भाव है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि यह हमारी आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और परस्पर सम्मान की भावना बढ़ाकर ही वास्तविक सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। जरूरतमंद की सहायता करना, प्रकृति की रक्षा करना और सभी के प्रति समान भाव रखना ही सच्चे शिव तत्व को अपनाना है।

श्रद्धालुओं ने लिया शिव संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और कथा का श्रवण किया। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, करण बिष्ट, विपिन एवं अन्य शिवभक्तों के सहयोग से की गई।

यजमानों ने विधिवत किया पूजन

दसवें दिवस के यजमानों में राजकुमार शर्मा, राजकुमार, किरण, सुनील जोशी, मदन हुरला, अर्चना ठाकुर, सुदेश हुरला, अमित चौहान, गिरीश पटवाल, लक्ष्मी चौहान सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। कार्यक्रम के अतिथि आलोक पार्षद रहे।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सीताराम भट्ट, देवेन्द्र अग्रवाल, दीपक शर्मा, मदन हुरला, आत्माराम शर्मा, जयप्रकाश बंसल, शरद शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, संदीप कुमार, अर्चना ठाकुर, सुदेश हुरला, शर्मिला भट्ट, मंजू, अन्नू सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद

Wed Aug 12 , 2026
देहरादून। खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनलॉक पनीर एवं गैर-दुग्ध उत्पादों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड ने देहरादून में व्यापक अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे के सख्त निर्देशों के बाद विभागीय टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, दुग्ध […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!