गोचर भूमि पर अवैध निर्माण, डीएम ने भवन सील करने के दिए निर्देश

  • संबंधित व्यक्तियों पर चालान के साथ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश, एसडीएम को सौंपी जांच

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ हाइवे पर बिरही में गोचर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और तत्काल भवन सील करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ चालान और मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति काम करता हुआ नहीं मिला। इसके बावजूद गोचर भूमि पर अनधिकृत निर्माण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को संबंधित भवन को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को भी कहा।

डीएम ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर भूमि की स्थिति और निर्माण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 नवंबर से सजेगा सात दिवसीय गौचर मेला, नए लोगो और शुभंकर से मिलेगी पहचान

Wed Nov 4 , 2026
74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां तेज यातायात से लेकर सुरक्षा तक के होंगे विशेष इंतजाम गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले का ऐतिहासिक गौचर मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा। सात दिनों तक चलने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!