बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान

पौड़ी : आज 22 मई को पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार एवं जनपद पुलिस का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर SSP पौड़ी द्वारा बच्चों की मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर सीखने की भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं। 

साथ ही जनपद पुलिस परिवार में कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक (95%) अंक प्राप्त करने पर तनीशा अकरम अंसारी पुत्री निरीक्षक मोहम्मद अकरम अंसारी को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा शुभकामनांए एवं बधाई प्रेषित की गई।

साथ ही जनपद पुलिस परिवार की होनहार छात्रा तनीशा अकरम अंसारी, पुत्री निरीक्षक मोहम्मद अकरम अंसारी द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल करने पर एसएसपी पौड़ी द्वारा विशेष रूप से शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई प्रेषित की गई।

सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं:

1.कृष्णा टम्टा पुत्र आरक्षी 123 नापु0 अरविंद टम्टा (पुलिस कार्यालय पौड़ी), कक्षा-10 (93%), रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास, श्रीनगर

2.मान्या भट्ट पुत्री आरक्षी 177 नापु0 मनोज भट्ट (महिला थाना श्रीनगर), कक्षा-10 (91.4%), केन्द्रीय विद्यालय अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग

3.दीपशिखा पुत्री आरक्षी 124 नापु0 संजीव कुमार (अभियोजन कार्यालय पौड़ी) कक्षा- 10 (91.4%), अपर भक्तियाना मास्टरमाइण्ड पब्लिक स्कूल श्रीनगर।

4.गुंजन नेगी पुत्री आरक्षी 298 नापु0 मनोज नेगी (अभियोजन कार्यालय पौड़ी)  कक्षा -10 (90.6%), रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास, श्रीनगर

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित

Fri May 22 , 2026
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण अपर रोड में सीवरेज कार्याें को 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई गंगा दशहरा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने व अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश हरिद्वार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!