उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने बीकेटीसी को 1 करोड़ का दान किया

प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया।

• एक दशक से बीकेटीसी के सदस्य है उद्योगपति महेंद्र शर्मा

• बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आभार जताया

श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून: 24 अप्रैल। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति है तथा एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है।
उद्योगपति महेन्द्र शर्मा द्वारा देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसी क्रम में उन्होंने बीकेटीसी को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है। उन्होंने उद्योगपति महेन्द्र शर्मा के योगदान को सराहनीय बताते हुए अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

उद्योगपति एवं बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है, और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने आशा जतायी कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक प्रयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा हेतु करेगी।
मंदिर समिति के अन्य सदस्यों और अधिकारियों ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर दानदाता का अभिनंदन किया वहीं श्रद्धालुओं द्वारा उद्योगपति महेंद्र शर्मा की दानशीलता की प्रशंसा की जा रही है।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान निजी सचिव प्रमोद नौटियाल आदि भी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘नारी अपने अधिकारों के लिए अब जागरूक’ – सीएम धामी

Sun Apr 26 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!