दुगड्डा ग्रोथ सेंटर में मसाला व हर्बल चाय यूनिट का निरीक्षण, सेमी-ऑटोमेशन व ऑनलाइन बिक्री के निर्देश

दुगड्डा : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखण्ड दुगड्डा के अंतर्गत उमठगांव स्थित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित फल एवं मसाला आधारित प्रसंस्करण ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। इस केंद्र में नवदुर्गा क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित मसाला यूनिट तथा लक्ष्य स्वायत्त सहकारिता फरसूल की हर्बल चाय यूनिट संचालित हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों इकाइयों में उत्पादन एवं विपणन की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं से संवाद कर उत्पादों एवं पैकेजिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाया कि मसाला यूनिट में वर्तमान में अधिकांश कार्य मैन्युअल रूप से किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए यूनिट को सेमी-ऑटोमेटिक बनाने पर जोर दिया। साथ ही आवश्यक मशीनों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समूह के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री अमेजॉन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर सुनिश्चित की जाए, जिससे बाजार विस्तार के साथ आय में वृद्धि हो सके। इसके उपरांत उन्होंने लक्ष्य स्वायत्त सहकारिता फरसूल द्वारा संचालित हर्बल चाय यूनिट का निरीक्षण किया तथा ग्रामोत्थान परियोजना प्रतिनिधि को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक, क्रय एवं विक्रय पंजिकाओं का निरीक्षण करते हुए उत्पादन की स्थिति का जायज़ा लिया और व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा पीरुल यूनिट स्थापना की इच्छा व्यक्त की गई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित भूमि का प्रस्ताव देने, मशीनों की खरीद तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही वन विभाग के साथ एमओयू की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने एवं ब्रिकेट निर्माण हेतु यूनिट स्थापित करने को कहा। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि यदि क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा बेलिंग यूनिट की स्थापना संभव न हो, तो इस संबंध में जिला कार्यालय में प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।

जिलाधिकारी ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना, उनसे महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और विकास की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। मुलाकात के बाद महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, बीडीओ विद्यादत्त रतूड़ी, समूह की महिलाएं तथा अन्य उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, अतिक्रमण पर सख्ती, 715 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Fri May 1 , 2026
देहरादून। नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामे और तीखी नोंकझोंक के बीच जारी रही। बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कई मुद्दों को लेकर बहस देखने को मिली। देर शाम तक कुल 65 प्रस्तावों में से केवल 26 पर ही चर्चा हो सकी, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!