शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्रह्लाद जोशी बोले- पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी विनम्रता, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह शिक्षा मंत्रालय से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंत्रालय की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Sun Jul 26 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और श्रमिक नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार को 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस सहित प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हीरा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!