ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोखरी पुलिस ने 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम विशाल-तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान विशाल-तिहारा के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक की पहचान चमशील निवासी मयंक भट्ट (25 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना पोखरी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, सिपाही ललित कुमार व कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश

Sat Jul 4 , 2026
पौड़ी: चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आज उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में बदलाव का जोश और संगठन को मजबूत करने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!