पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न

पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमांनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा में की जा रही है, ताकि निर्वाचन उपकरणों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एफएलसी सुपरवाइजर ) पी आर चौहान ने बताया कि जनपद में उपलब्ध निर्वाचन उपकरणों के विवरण के अनुसार कुल 1,626 बैलेट यूनिट, 2,485 कंट्रोल यूनिट तथा 2,117 वीवीपैट हैं। प्रथम स्तरीय जांच के पहले दिन, 23 अक्टूबर 2026 को 102 बैलेट यूनिट में से 96 सही पाई गईं। इसी प्रकार 161 कंट्रोल यूनिट में से 48 तथा 115 वीवीपैट में से 95 जांच में सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एफएलसी में 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, 10 ईसीआईएल के इंजीनियर तथा 40 श्रमिक शामिल है।

इस दौरान एडीओ निर्वाचन एस एल शाह, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि धीरज सिंह रावत तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सुरेंद्र रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन

Sun Oct 25 , 2026
देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 19 अक्टूबर को प्रदेश के नौवें राज्यपाल के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!