पौड़ी गढ़वाल : स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 09 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया; एसएसपी सर्वेश पंवार ने दी बधाई

पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा में जनपद पौड़ी गढ़वाल के नौ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन हुआ है। जनपद के लिए यह उपलब्धि गौरव और सम्मान का विषय है।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उच्च कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सात पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य हेतु) तथा दो पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सात पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर

विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, उप निरीक्षक ना.पु. राजाराम डोभाल, मुख्य आरक्षी 186 शशिकान्त, मुख्य आरक्षी 220 रामप्रसाद (कोर्ट पैरोकार), आरक्षी 437 ना.पु. युगल किशोर गौड, आरक्षी 24 जमशेद अली तथा आरक्षी 205 अनुज कुमार शामिल हैं।

दो उप निरीक्षकों को डीजीपी प्रशस्ति पत्र

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक ना.पु. कमलेश शर्मा और उप निरीक्षक ना.पु. अनिल चौहान शामिल हैं। इन सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली न केवल जनपद पुलिस का गौरव बढ़ाती है, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का कार्य करती है।

जनपद पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से भी सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस परिवार ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

Sat Aug 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टनल में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से टनल में लापता श्रमिकों की तलाश के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने टनल के भीतर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!