नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, पुलिस ने धरा

गोपेश्वर (चमोली)। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में चमोली जिले के थाना नंदानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना नंदानगर में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी समय से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे करीब चार माह की गर्भवती बताया। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर पीड़िता ने क्षेत्र के एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना नंदानगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने थाना पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बस अड्डे का किया व्यापक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी

Mon Aug 3 , 2026
पौड़ी : महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिला हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!