प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने बैक्सिल गढ़वाल विश्वविद्यालय में किया ध्वजारोहण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

टिहरी गढ़वाल। भगवंत ग्रुप द्वारा नव स्थापित बैक्सिल गढ़वाल विश्वविद्यालय, कोल-कुसरैला (टिहरी गढ़वाल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बीजीयू के प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. पी.एस. राणा ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

प्रो. राणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने कार्यों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। यही देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समन्वयक आशीष लखेड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और संचालन करते हुए सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंतर सिंह नेगी, संतोष, बलबीर सिंह, उमा देवी और कुसुम देवी सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह तथा डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने अपने संदेश के माध्यम से विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Sun Aug 16 , 2026
चमोली : मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!