राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

बदरीनाथ। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल बनने के बाद डॉ. बिसेन का यह पहला बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम है। उन्होंने 19 अक्तूबर को लोकभवन में उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम : सात जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर हो सकती है बर्फबारी

Sun Oct 25 , 2026
24 अक्तूबर को देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश का अनुमान. 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना. देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!