17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। राजस्थान के कोटा से शुरू हुए इस अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां प्रदेश कांग्रेस ने तेज कर दी हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए और कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा। उनका कहना था कि कार्यक्रम का संदेश प्रदेश के प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान से की थी और अब 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड से उत्तराखंड में इसकी शुरुआत होगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

Sun Jul 12 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!