सेवा संकल्प अभियान में प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभाओं को मिला मंच

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान तहत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योगाभ्यास भी कराया गया।

विधि महाविद्यालय  के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की सायना ने प्रथम, ख्याति ने द्वितीय और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के आयुष राणा प्रथम, नीलम द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अक्षत भट्ट ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और ख्याति ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योग प्रशिक्षक अंकित सिंह बर्वाल ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल

Sat Oct 17 , 2026
‎जड़धार गांव में धान की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण टिहरी : जनपद में फसलों की औसत उपज एवं कुल उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोगों के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शुक्रवार को नागणी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जड़धार में धान की फसल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!