श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एसजीआरआरयू, देहरादून के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से ‘रेबायोइन एआई’ के सहयोग एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में “बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार की मुख्य वक्ता डॉ. मंजीत कौर ने जैविक अनुसंधान, निदान एवं नवाचार के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने एआई के माध्यम से अनुसंधान के क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों के साथ-साथ इससे जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एसबीएएस के डीन डॉ. पंकज चमोली ने आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई तकनीकें शिक्षा एवं अनुसंधान के पारंपरिक तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं।

बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नवीन गौरव, (आईक्यूएसी) के उप निदेशक प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. रश्मी वर्मा एवं श्री रवींद्र कुमार ने अनुसंधान में एआई के नैतिक, जिम्मेदार एवं वैज्ञानिक उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेमिनार के दौरान संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में एआई की नवीनतम तकनीकों, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा अनुसंधान में उनकी संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने और नवाचार आधारित अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला

Wed Sep 9 , 2026
श्रीनगर : जनपद के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन द्वारा 10 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीनगर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!