पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का देश और समाज के विकास में योगदान सदैव याद किया जाएगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, कुशल प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत और सूचना क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री: गोदियाल 

Thu May 21 , 2026
देहरादून :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!