राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, गीता प्रसाद गैरोला फिर बने अध्यक्ष

बड़कोट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवीन पीटीए कार्यकारिणी का गठन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के नए सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान अभिभावकों ने पूर्व अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला एवं कोषाध्यक्ष सतीश भूषण के कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। प्रधानाचार्या शोभना थापा ने पूर्व कार्यकारिणी और एसएमसी द्वारा समय-समय पर दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अभिभावकों की सहमति से गीता प्रसाद गैरोला को पुनः सर्वसम्मति से पीटीए अध्यक्ष चुना गया, जबकि सतीश भूषण को दोबारा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला ने विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में एनसीसी कार्यक्रम शुरू कराने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कोषाध्यक्ष सतीश भूषण ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं पठन-पाठन की सराहना करते हुए इसे और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं एसएमसी अध्यक्षा ने छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

बैठक में सुनीता गैरोला, विजयलक्ष्मी, आशा लखेरा एवं पारुल नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सचिव पद पर शमा बानो को शिक्षिकाओं का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि  सरिता को सहसचिव नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में नए सदस्य के रूप में सुनीता गैरोला, मीना, ललिता एवं कमला को शामिल किया गया।

इस अवसर पर सुरेश, भवानी, संजय कुमार, नवीन सिंह, सीता, राकेश, हिमानी, प्रियंका, कृष्णा, प्रमिला, दीपा, ललित, सुनीता, रीना, मनोज, उषा, अंजू, पायल सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। वहीं रेखा पुरी, रेनू, विजयलक्ष्मी, आशा, हिमानी, सोनी, पारुल, शिखा, दीपा, रूबी गौतम एवं आरती सैनी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शमा बानो ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

Thu May 21 , 2026
देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का देश और समाज के विकास में योगदान सदैव याद किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!