कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत कोटद्वार में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नगर के प्रमुख मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच की गई। पुलिस एवं ट्रैफिक टीम ने संदिग्ध वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच भी की। अभियान में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चार दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा हेलमेट का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान भारी वाहनों के चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से कहा गया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी वाहन चालक जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों और विभिन्न संस्थानों में भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Fri May 15 , 2026
देहरादून। देहरादून में मानकों के विपरीत संचालित होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए अब तक 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सफाई” के तहत प्रथम चरण में 17 और द्वितीय चरण में 79 अवैध […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!