‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई

टिहरी  : मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल को सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर जिला प्रशासन ने सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे। इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं।

‎उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए स्थल को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं और अनुमतियों का पालन अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‎सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अग्रिम आदेशों तक सील और संपत्ति से छेड़छाड़ न करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ‎जिला प्रशासन ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपेक्षा की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा संकल्प अभियान में प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभाओं को मिला मंच

Sat Oct 17 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान तहत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योगाभ्यास भी कराया गया। विधि महाविद्यालय  के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!