राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में ‘देवभूमि नशामुक्त हो’ अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा एक आदर्श एवं संस्कारवान राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प गेप्स के संस्थापक निदेशक राम भरोषा कंडवाल ने दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व सैनिक परिषद के प्रांत महासचिव एवं सेवानिवृत्त कैप्टन सी.पी. डोबरियाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला सूचना अधिकारी एवं वयोवृद्ध सत्यनारायण नौटियाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल तथा गढ़ गौरव मासिक पत्रिका की प्रधान संपादक एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका संपति नेगी ‘संध्या’ को ‘मां शारदा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए योग शिक्षिका रजनी अग्रवाल को ‘योग उपासिका सम्मान’ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के महासचिव इंजीनियर जगत सिंह नेगी ने गेप्स की स्थापना से लेकर अब तक की सामाजिक गतिविधियों एवं जनजागरण अभियानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मनमोहन काला ने राष्ट के उत्थान में युवा पीढ़ी की भूमिका पर व्याख्यान दिया, रेखा ध्यानी, संपति नेगी ‘संध्या’, रजनी अग्रवाल, प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, नंदन सिंह नेगी, सत्यनारायण नौटियाल, अरविंद कुमार वर्मा, संजय कुकरेती एवं राजेंद्र भंडारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय के गगन भेदी नारों से वातावरण राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत हो उठा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों, एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घेरबाड़ नीति के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का रखें ध्यान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Sat Sep 19 , 2026
प्रस्तावों की जांच से लेकर पुराने कार्यों के स्थलीय सत्यापन के निर्देश; बेहतर उत्पादन वाले क्लस्टरों को बाजार तक पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा का प्रस्ताव मांगा पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत फार्म फेसिंग पॉलिसी (घेरबाड़ नीति) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला सभागार में जिलाधिकारी स्वाति […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!